फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डॉक्टर नाइट ड्यूटी पर अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला

Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। उप जिला चिकित्सालय के अल्ट्रासाउंड कक्ष में डॉक्टर के नाइट ड्यूटी पर होने के चलते दिन में ताला लटका रहा। ऐसे में मरीज इधर-उधर भटकते मिले।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से अल्ट्रासाउंड के लिए सप्ताह में चार दिन निर्धारित किए गए हैं। शुक्रवार को डे-ऑफ होने के कारण संबंधित चिकित्सक नहीं आए थे। उप जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को होते हैं।
इसके चलते गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीज निर्धारित दिनों के अनुसार अस्पताल आकर अल्ट्रासाउंड कराते है। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका मिला।
विज्ञापन

इस दौरान रामराज रोड निवासी एक महिला ने बताया कि वह निर्धारित दिन के अनुसार शुक्रवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई थीं, लेकिन कक्ष बंद मिला। संबंधित डाॅक्टर ने बीती रात नाइट ड्यूटी की थी। डे आफ होने के कारण वे नहीं आए।
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन से निर्धारित दिनों में अल्ट्रासाउंड कराने जाने का अनुरोध किया है। एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें