फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर में सो रही वृद्धा पर लावारिस पशु ने हमला कर किया घायल

Tue, 15 Jul 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। घर में सो रही एक वृद्धा लावारिस पशु के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्राम करनपुर निवासी राममूर्ति (75) पत्नी बांकेलाल घर में सोई हुई थीं। रविवार देर रात एक लावारिस पशु ने घर में घुसकर हमला कर दिया। शोर होने पर परिजनों की आंख खुल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उनके खदेड़ने पर वह भागा।
हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग का घर खुला हुआ है।
विज्ञापन

गांव में करीब 15-16 लावारिस पशु घूम रहे हैं। अब तक कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। प्रशासन को इन्हें पकड़ कर कहीं दूर छुड़वाना चाहिए या कोई व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

करनपुर पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि सप्ताह में तीन-चार बीमार लावारिस पशुओं का इलाज किया जा रहा है। यूपी क्षेत्र के लोग यहां टैग हटाकर लावारिस पशुओं को छोड़ जाते हैं। ये क्षेत्र में बहुत बड़ी समस्या बन गए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान, नगर पंचायत और प्रशासन को आगे आना होगा। सभी के सहयोग से इन्हें पकड़कर गोशाला छुड़वाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें