फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो बाइकें भिड़ने से तीन युवक घायल

Tue, 15 Jul 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के गंगापुर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो युवकों को अधिक चोट आई है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
विज्ञापन


मिलक रामपुर निवासी सौरभ (23) अपने मकान मालिक के पुत्र केशव मिश्रा (21) निवासी वसुंधरा कॉलोनी के साथ सोमवार को बाइक से वन शक्ति मंदिर जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे गंगापुर रोड पर एफसीआई गोदाम के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में सौरभ, केशव के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार जयकरन (20) पुत्र घनश्याम निवासी बरगदा (बरखेड़ा) पीलीभीत घायल हो गए। दोनों बाइकों को काफी क्षति पहुंची है। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जयकरन और सौरभ को काफी चोटें आईं हैं। केशव को हल्की चोट आई।

सूचना पर केशव और सौरभ के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। ट्रांजिट कैंप थाने से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में घायलों के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने जयकरन के परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दी। जयकरन के परिजन पीलीभीत से रुद्रपुर पहुंच गए। मामले में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में तीन घायल



काशीपुर। मोहल्ला विजय नगर निवासी अनवर, कुमाऊं कॉलोनी निवासी आहन, मोहल्ला अल्ली खां निवासी मोहसिन सड़क हादसे में घायल हो गए। परिजनों ने सभी को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने इलाज के बाद छुट्टी दे दी है। संवाद

हाइड्रा की चपेट में आकर बाइक सवार दो घायल



सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम परमानंदपुर हाईवे पर एक हाइड्रा और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सोमवार सुबह जैनुद आबेदीन अपने साथी इसरार खां के साथ बाइक पर कोसी कांटे से कुंडेश्वरी क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रशर पर मजदूरी करने जा रहा था। ग्राम परमानंदपुर के पास पीछे से आ रहे हाइड्रा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसमें बाइक सवार दोनों चोटिल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। हाइड्रा चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें