फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार में कोविड नियमों का खुला उल्लंघन

विज्ञापन
बाजपुर के सोमवार साप्ताहिक बाजार में कोविड नियमों का उल्लंघन करते लोग। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। वहीं बाजपुर के सोमवार साप्ताहिक बाजार में सामाजिक दूरी का खुला उल्लंघन हो रहा है। लोग बिना मास्क के खुलेआम घूम रहे हैं। फड़ व्यवसायियों ने एक दूसरे से सटाकर फड़ लगा रखे हैं। सब कुछ जानते हुए स्थानीय प्रशासन भी बेखबर है।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार में यूपी के रामपुर, मुरादाबाद क्षेत्र से कपड़े सहित अन्य सामान बेचने के लिए सैकड़ों फड़ व्यवसायी आते हैं। बताते हैं कि यूपी से आने वाले यह फड़ व्यवसायी राज्य सीमा रामपुर रोड से होकर नहीं आते बल्कि हाईवे स्थित गांवों के संपर्क मार्गों से होकर आते हैं। इन मार्गों पर कोई रोकटोक नहीं है। इधर एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि उन्होंने खुद सोमवार साप्ताहिक बाजार में भीड़ देखी है। सामाजिक दूरी और मास्क को लेकर पालिका ईओ को कार्रवाई करने केे निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
बिना मास्क के 180 लोगों का चालान
नगर क्षेत्र में सोमवार को बिना मास्क के 180 लोगों का चालान किया गया हैै। शहर में मास्क को लेकर चेकिंग अभियान जारी है। साप्ताहिक बाजार में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। - सीओ दीपशिखा अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें