फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम दफ्तर पहुंचे सुनखरी वासी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता विधानसभा के सुनखरी कलां से विडौरा मझोला हाईवे को जोड़ने वाली जर्जर सड़क निर्माण की मांग के लिए लामबंद ग्रामीण एसडीएम दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि वरिष्ठ सहायक हेमचंद्र पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 18 साल से सड़क टूटी है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर सड़क के गड्ढों में बाइक से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लॉकडाउन से पहले स्कूल संचालन के दौरान कई बार स्कूली गाड़ी हादसे का शिकार बन चुकी है। कई बार मांग के बाद भी अभी तक सड़क निर्माण की किसी ने सुध नहीं ली।
उन्होंने एसडीएम से सड़क का पुर्ननिर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने इस आशय का ज्ञापन पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट व क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को भी भेजा। वहां ग्राम प्रधान रेशमा देवी, अकविंदर कौर, प्रेम चंद, कमल बोहरा, कृपाल सिंह, नवीन सिंह, रजनेश सिंह, होशियार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें