फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त का स्थानातंरण कराने की मांग पर पार्षदों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
काशीपुर नगर निगम में विधायक का घेराव करते पार्षद। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर विधायक हरभजन सिंह चीमा की ओर से एक बैठक हुई। इसमें चर्चा के बाद पार्षदों ने नगर आयुक्त का स्थानांतरण कराने की मांग पर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मेयर ऊषा चौधरी ने की। पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने नगर के मध्य गुजरने वाली एनएच सड़क के किनारे फुटपाथ पर टाइल्स लगाने की मांग की। वार्ड नंबर-40 के पार्षद रवि कुमार ने वार्ड में एक भी सड़क नाली नही बनी है। कुमाऊं विहार में पानी भरा है। क्षतिग्रस्त सड़क बनाने की मांग की। विनेश चौधरी ने कहा कि विजय नगर को जाने वाली सड़क पर पानी की निकासी नहीं होने से बरसात में पानी भर जाता है।
पार्षद गंधार अग्रवाल ने विधायक से नगर आयुक्त प्रकाश चंद का स्थानांतरण कराने की मांग की। कहा कि एमएनए के रहते नगर का विकास ठप हो गया है। उनका व्यवहार सही नहीं है। इस दौरान पार्षदों ने जमकर हंगामा काटा। पार्षदों ने विधायक चीमा का घेेराव कर मानदेय दिलाने और नगर आयुक्त के स्थानांतरण की भी मांग की।
विज्ञापन

विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि पार्षद नगर निगम संबंधित विकास कार्यों को करा सकते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि कोराना काल के चलते इस वक्त सरकार किसी भी अधिकारी का ट्रांसफर नहीं कर रही है। मानदेय का मामला सभी निगमों का है। यह मामला वह विधानसभा में उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें