खटीमा/सितारगंज। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।सितारगंज मीना बाजार, जेलकैंप रोड, किच्छा सड़क वीरान नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे।
वहीं, कपड़ा व्यापारी बॉबी भाटिया ने बताया कि तापमान और लू के कारण दोपहर में बाजार में लोगों की आवाजाही कम हो जाती है। गर्मी से व्यापार में भी कमी आई है। थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा की मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि धीरे-धीरे गर्मी में बढ़ोतरी होगी।