फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के विवाद के बाद बवाल, नाले में गिराकर युवक को पीटा

विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में लोगों से घटना के संबंध में वार्ता करतीं एसपी सिटी ममता बोहरा। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शहर के अति व्यस्त अग्रसेन चौक के पास कार को ओवरटेक करने के चक्कर में दो पक्षों में मारपीट के बाद बवाल हो गया। एक पक्ष के कई लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को नाले में गिराकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद बवाल शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि रंपुरा निवासी भूपेंद्र सिंह और जयनगर निवासी प्रकट सिंह बाइक से गदरपुर से डीडी चौक की ओर आ रहे थे। अग्रसेन चौक पर भूपेंद्र सिंह ने बाइक से कार सवार जीशान निवासी लालपुर को ओवरटेक किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच जीशान का भाई फुरकान भी वहां पहुंच गया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले बाइक सवार भूपेंद्र ने जीशान के थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद जीशान और उसके भाई ने भी मारपीट शुरू कर दी।
थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा बढ़ गया। वहीं, मारपीट के दौरान एक पक्ष के कई लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को नाले में गिराकर जान से मारने की कोशिश की। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिए गए हैं। वहां सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, एसएसआई सतीश कापड़ी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस पर हावी होती दिखी भीड़
रुद्रपुर। दो पक्षों की बीच हुई मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों पर भीड़ हावी होती दिखी। अग्रसेन चौक पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इससे सड़क के दोनों ओर 20 मिनट तक जाम की स्थिति बन गई। वहीं दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को जमकर पीटते रहे। सूचना के बाद पुलिस ने पहले तो पहुंचने में देरी की। इसके बाद भीड़ को काबू करने में विफल साबित हो गई। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को आक्रोशित लोगों से बचाकर अपनी कार की तरफ ले जाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित भीड़ युवकों को मारने के लिए दौड़ पड़ी।
आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार और पुलिस कर्मियों के सामने ही भीड़ ने युवकों को उनके कब्जे से छुड़ाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह भीड़ से बचाकर पुलिसकर्मी दोनों को ले जाने में सफल हुए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने विवाद के बाद अपने परिचितों को फोन कर बुला लिया था। इस बीच कोतवाली लाने के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
मारपीट के मामले की होगी जांच
रुद्रपुर। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि मारपीट के मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में पुलिस कर्मी भीड़ से युवकों को बचाते हुए दिख रहे हैं। कुछ युवक इसमें भी मारपीट करते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। मारपीट करने वाले युवकों को भी चिह्नित किया जाएगा। (संवाद)
सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश, छावनी में तब्दील हुई कोतवाली
रुद्रपुर। मारपीट की घटना को सांप्रदायिक रंग लेता देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। हरकत में आए अधिकारियों ने आसपास के थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी कर्मियों को बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से अचानक भीड़ बढ़ने पर एहतियातन कोतवाली को छावनी में तब्दील कर दिया। बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए एसपी सिटी ममता बोहरा और सीओ अमित कुमार को मौके पर पहुंचना पड़ा। दोनों पक्षों के चारों युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची तो उनके समर्थक भी कोतवाली में एकत्र हो गए। मामला तूल पकड़ता देख एसएसपी डीएस कुंवर ने तत्काल पंतनगर, दिनेशपुर, ट्रांजिट कैंप के अलावा पीएसी के कर्मियों को भी कोतवाली में बुलवा लिया। इसके थोड़ी देर बाद मामला खुद ही शांत होता चला गया। एहतियातन देर शाम तक कोतवाली में पुलिस कर्मी डेरा डाले हुए थे। (संवाद)
दो बार पहले भी चूक कर चुकी है पुलिस
रुद्रपुर। अतीत में हंगामे के दौरान पुलिस की चूक जगजाहिर हो चुकी है। इस बार भी पुलिस ने भीड़ को संभलने में बड़ी चूक की थी। यदि पुलिस बल समय पर पहुंच जाता तो मंगलवार को हुई घटना इतना बड़ा रूप नहीं ले पाती और न ही भीड़ इतनी उग्र हो पाती।
रुद्रपुर में दो साल पहले सीपीयू कर्मियों से विवाद के बाद एक ट्रक चालक की पगड़ी खुल गई थी। तब लोगों ने शहर में जमकर बवाल किया था। पिछले साल सीपीयू कर्मी के हाथ से एक बाइक चालक के माथे में चाबी घुस गई थी और फिर जमकर बवाल हुआ था। रंपुरा के गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसमें एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबन झेलना पड़ा था और मुकदमा भी दर्ज हुआ था। (संवाद)

रुद्रपुर में बवाल के बाद घटनास्थल से युवकों को बचाकर ले जाती पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर कोतवाली में तैनात पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में बवाल के दौरान पुलिस के सामने युवकों को पीटती भीड़।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में बवाल के दौरान पुलिस के सामने युवकों को पीटती भीड़।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में बवाल के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीओ अमित कुमार।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में बवाल के बाद घटनास्थल पर पहुंचीं एसपी सिटी व अन्य अधिकारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें