फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जनता परेशान

Mon, 22 Dec 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाने तथा वर्ष 2027 में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया। कहा कि किसान, मजदूर, छात्र, युवा समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। वहां पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, मुख्तयार अंसारी, प्रधान दिलबाग सिंह आदि रहे।
देर शाम नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मंडी के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह के आवास पर पहुंचे और उनकी माता जसवीर कौर के निधन पर शोक जताया। इस दौरान किसान नेता लक्खा सिंह, प्रगट सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, सरफराज अहमद राजू, अमरेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें