फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा में पांच दिन बाद खिली धूप, सर्दी से मिली राहत

Mon, 22 Dec 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र में रविवार को पांच दिन बाद धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। रात के समय फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार सुबह पिछले दिनों की अपेक्षाकृत कम कोहरा दिखा। इसके बाद दोपहर के समय धूप खिल गई। लोग अपने घरों की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि धूप खिलने से खटीमा क्षेत्र का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन देर शाम के समय न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह भी कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें