फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई बीएड-एमएड की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रिुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएड-एमएड की प्रवेश परीक्षा रविवार को एसबीएस पीजी कॉलेज और सनातन कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई। जिले में प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 828 अभ्यर्थियों में से करीब 90 प्रतिशत प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से दोपहर सवा दो बजे तक बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में शुरू हुई। वहीं, एमएड की प्रवेश परीक्षा एक पाली में हुई। सुबह प्रवेश परीक्षा से पहले सभी कक्षों को सैनिटाइज किया गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कॉलेज गेट पर अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षा प्रभारी डॉ. पीएन तिवारी ने बताया कि जिले में बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 828 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के परीक्षा केंद्र में बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 428 अभ्यर्थियों में से 404 शामिल हुए जबकि एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 87 अभ्यर्थियों में से 76 उपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी तिवारी ने बताया कि सनातन कन्या डिग्री कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा के लिए 317 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। उन्होंने बताया कि प्रवेश शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें