फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उद्योगपति पवन अग्रवाल बने केजीसीसीआई के अध्यक्ष

Sun, 29 Jun 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
केजीसीसीआई के नए अध्यक्ष का स्वागत करते पूर्व अध्यक्ष। स्रोत चैंबर - फोटो : Chamber
विज्ञापन
चैंबर की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी गठित, रमेश कुमार मिड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
विज्ञापन

अंकित बंसल कोषाध्यक्ष और नितिन अग्रवाल महासचिव बने


काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) की वार्षिक सभा में वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नैनी पेपर मिल के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल को अध्यक्ष और रमेश कुमार मिड्ढा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। चैंबर की कार्यकारिणी का कार्यकाल एक जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक होता है।
शनिवार को केजीसीसीआई की वार्षिक सभा चैंबर हाउस में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन चैंबर के महासचिव आरके गुप्ता ने किया। चैंबर की वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष अंकित बंसल और महासचिव नितिन अग्रवाल चुने गए।
विज्ञापन

सदस्यों में विकास अग्रवाल, भास्कर शर्मा, अश्वनी छाबडा, बीवी श्रीधर, विकास सिंह, राजीव कुमार गोयल, नरेश कुमार घई, संजय कुमार अदलखा, संजय अग्रवाल, आलोक कुमार गोयल, अभिषेक अग्रवाल, दुर्गेश मोहन, शरत गोयल, संजय कुमार सिंह, राजीव जिंदल शामिल किए गए हैं।

नव निर्वाचित अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि वे राज्य में उत्तर प्रदेश के समान ही एक नई औद्योगिक पॉलिसी के लिए राज्य स्तर के साथ-साथ केंद्र स्तर पर भी प्रयास करेंगे। चैंबर के विकास के लिए सदस्यों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि चैंबर अध्यक्ष के रूप में सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप वर्ष 2024-25 का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

चैंबर के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार जिंदल, विकास जिंदल, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, राजीव घई, नरेश घई और अनूप सिंह ने चैंबर के विकास एवं उद्योगों के हित में नई कार्यकारिणी को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में मुदित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मदन मोहन जिंदल, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, एसके मित्तल और नवीन झांजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें