फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली मनाकर नौकरी पर लौटे मुसाफिर, सीटों के लिए मारामारी

विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में बस में चढ़ते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली और भाई दूज मनाकर लौट रहे मुसाफिरों से मंगलवार को भी रोडवेज बसों की सीटें फुल रहीं। दिल्ली, देहरादून के साथ ही स्थानीय रूटों की बसों में सीटों के लिए यात्रियों में मारामारी रही। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण डिपो की दैनिक आय करीब 10 लाख रुपये तक पहुंच गई है। दिवाली पर पिछले छह दिनों में डिपो की कुल आय करीब 65 लाख रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन

कुमाऊं के पिथौरागढ़, चंपावत, खटीमा आदि क्षेत्रों से सिडकुुल में नौकरी करने वाले लोग भी बसों से वापस लौटे। रुद्रपुर स्टेेशन परिसर में बसों में सीटों के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की होती रही है। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि दिवाली मनाकर लौट रहे लोगों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाईं गईं। उन्होंने बताया कि स्थानीय रूटों पर भी यात्रियों की काफी संख्या रही, जिस कारण बसों के फेरे बढ़ाए गए। उन्होंने बताया कि दिवाली पर रुद्रपुर डिपो की बेहतर आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें