फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास हुए जलभराव में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
कृतिका, फाइल फोटो - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। मेलाघाट के सिसैया बंधा गांव में दो साल की बच्ची की घर के पास हुए जलभराव में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को शारदा सागर सिसैया बंधा निवासी पिंटू कुमार की दो साल की बेटी कृतिका घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के पास हुए जलभराव में जा गिरी। यह जलभराव शारदा डैम में छोड़े गए पानी से हुआ था। कुछ देर बाद परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की तो वह पानी में उतराती मिली। परिजनों एवं आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और नागरिक चिकित्सालय लेकर आए। यहां डॉ. अमित बंसल ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्ची की मौत की सूचना पर गांव में मातम छा गया। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। उनका एक छह साल का बेटा कार्तिक भी है। परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान संत लाल ने बताया कि यूपी कैनाल विभाग की ओर से पूर्व में शारदा डैम में छोड़े गए पानी से सिसैया बंधा गांव में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि घरों के पास हुए जलभराव में डूबने से बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें