काशीपुर। कांवड़ यात्रा के चलते यात्रियों की संख्या में कमी आई है। ऐसे में दिल्ली रूट पर चलने वाली छह रोडवेज बसों को हरिद्वार रूट लगाया है। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद फिर से दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि महाशिवरात्रि पर काफी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लाने के लिए काशीपुर से हरिद्वार रोडवेज बसों से जाते हैं। ऐसे में दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या कम हो रही है जिस पर रोडवेज प्रशासन ने दिल्ली रूट पर चलने वाली छह बसों को हरिद्वार पर चलाना शुरू कर दिया है। बताया कि काशीपुर डिपो की 18 बसें दिल्ली रूट पर रोजाना चलती हैं जिससे डिपो को अच्छा राजस्व प्राप्त होता है।