फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नेशनल हाईवे पर गड्ढों में हिचकोले खा रहे यात्री

Sat, 07 Feb 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नेशनल हाईवे पर गड्ढे भरने में केवल खानापूर्ति हुई है। हालात ऐसे हैं कि सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं जो भरे भी थे वह पिछले दिनों हुई बारिश में उखड़ गए। काशीपुर से हल्दुआ तक इस मार्ग पर काफी गड्ढे हो गए हैं। इस कारण वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

काशीपुर से लेकर बुआखाल तक नेशनल हाईवे 309 है। यह हाईवे दिल्ली से कनेक्ट होता है जिससे रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते है। सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि इस पर पैदल चलना भी दूभर है। बस, डंपर, ट्रक, कार, स्कूल बस, टैंपो, ई-रिक्शा के अलावा इस हाईवे पर रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है।
सितंबर में बरसात खत्म होने के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर नवंबर में इस हाईवे पर गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया। एनएचएआई की ओर से गड्ढे भरे गए लेकिन उसमें महज खानापूर्ति हुई। काशीपुर से हल्दुआ तक की दूरी 15 किमी है जिस पर जगह-जगह एक से दो फीट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट ....

काशीपुर से हल्दुआ तक सड़क ठीक करने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। - मनोज भट्ट, सहायक अभियंता, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें