फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिल्ली रूट पर बस नहीं मिलने से यात्री हो रहे परेशान

Mon, 16 Nov 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दिल्ली रूट पर बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम चौराहा और टांडा तिराहे पर सुबह से ही दिल्ली जाने वाले यात्रियों की लंबी भीड़ लग रही है। समय पर बस नहीं मिलने से यात्री घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि सुबह के समय दिल्ली जाने वालों की संख्या सबसे अधिक रहती है। नौकरी, परीक्षा, इलाज और अन्य जरूरी कामों के लिए लोग सुबह जल्दी घर से निकलते हैं लेकिन डिपो की ओर से इस रूट पर पर्याप्त बसें नहीं लगाई जा रही हैं। रामनगर से आने वाली बसें पहले ही फुल होकर आती हैं जिससे यहां खड़े यात्री चढ़ नहीं पाते। कई बार यात्रियों को दो-तीन बसें छोड़नी पड़ती हैं। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी झेलनी पड़ रही है बल्कि कई बार उन्हें महंगे निजी वाहनों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। यात्री डिपो प्रबंधन से दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने और उनके आने-जाने के समय की उचित जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रबंध करने की मांग कर रहे हैं।
डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि दिल्ली के लिए पांच बसें संचालित होता है। बीएस-4 की बसों के प्रतिबंधन लगने के बाद मुख्यालय से बसों की मांग की गई है। नई बसों के आने के बाद भी व्यवस्था में सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें