फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर जीत दर्ज कराना पार्टी का लक्ष्य : भट्ट

Thu, 06 Nov 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा/रुद्रपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट की अध्यक्षता में बूथ सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस मौके पर भट्ट ने कहा कि प्रदेश के हर बूथ पर जीत दर्ज कराना पार्टी का लक्ष्य है। बूथ पर बैठे पदाधिकारी के हर सुझाव व समस्या पर पार्टी काम करेगी।
विज्ञापन

बुधवार को चीनी मिल में आयोजित भाजपा के मंडल बूथ सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। महेंद्र भटट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाए और बूथ पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना जाए। इससे पहले जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समेत कई पदाधिकारियों ने सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर सुरेश पपनेजा, संजीव कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गौराया, दिनेश भाटिया, बलविंदर सिंह कालरा, मुकेश कोली, दया डसीला, रेणुका चौधरी, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे। इधर, देर शाम भट्ट रुद्रपुर पहुंचे और संत कबीर मंडल की ओर से आयोजित बूथ सम्मेलन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें