फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कराटे में पदक जीतने पर प्रतिभागी सम्मानित

Fri, 22 May 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। ओपन इंडिया इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागियों का नानकमत्ता हेल्पग्रुप की ओर से ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ओपन इंडिया इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में क्षेत्र के कोच किशन सिंह चौहान की देखरेख में कर्णिका कांडपाल ने अंडर 14 के कुमाइट में स्वर्ण व काटा में रजत पदक जीता, लक्षिता जोशी ने अंडर 12 के कुमाइट में रजत काटा में कांस्य व गुरबख्श सिंह ने अंडर 11 की प्रतियोगिता के कुमाइट में रजत पदक जीता।
कोच पदक जीतने के बाद नानकमत्ता पहुंचने प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहां पर नानकमत्ता हेल्प ग्रुप के अध्यक्ष गुरनाम सिंह बड़वाल, लक्खा सिंह, अमनदीप सिंह, मनोज कुमार मनी, लखजीत सिंह, कुलवंत सिंह, राजविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, चंदा देवी, रेशम सिंह, मनोज कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें