फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात का असर: 29 से 31 अक्तूबर तक हल्की बारिश के आसार, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का यलो अलर्ट

Wed, 28 Oct 2026 10:24 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब का आंशिक असर उत्तराखंड पर पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने 29 से 31 अक्तूबर के बीच आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब का आंशिक असर उत्तराखंड के मौसम पर पड़ने की संभावना है। इसके चलते जिले में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने 29 से 31 अक्तूबर के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई है।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिशा से दो से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 30 अक्तूबर को आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। अन्य दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

विज्ञापन

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। काटी गई फसल को ढकी हुई जगह पर सुखाने और मड़ाई के बाद उपज को सुरक्षित रखने को कहा गया है, ताकि बारिश और तेज हवाओं से फसल को नुकसान न पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें