फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत, चालक फरार

Wed, 28 Oct 2026 03:17 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाजपुर के रुद्रपुर हाईवे पर दोराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति (मुन्नू और जोसमीन) की मौके पर मौत हो गई; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, डंपर चालक फरार है और जांच जारी है।
विज्ञापन
बाजपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर शहर के रुद्रपुर हाईवे स्थित दोराहा के पास बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पलिस के अनुसार गांव कनौरा निवासी 47 वर्षीय मुन्नू और उसकी 45 वर्षीय पत्नी जोसमीन बाइक से आ रहे थे। रुद्रपुर हाईवे स्थित दोराहा के पास पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर कोतवाल नरेश चौहान, दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दंपति की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मारी और चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें