फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे के साथ भागी प्रेमिका और खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 22 Feb 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में धोखा देकर भांजे के साथ फरार प्रेमिका की प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भांजे और मृतक के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रेमिका चार दिन पहले ही प्रेमी के भांजे के साथ नासिक से घर लाई गई थी।
विज्ञापन


रविवार को विधइया गांव निवासी मोहन सिंह (26) पुत्र मलकीत सिंह अपने भांजे गुरमीत सिंह (19) और मेहरबाननगर खटीमा प्रेमिका मनोज रानी (22) को बाइक (यूके06एएक्स-0845) से ध्यानपुर अपनी बहन के घर ले जा रहा था। दोपहर करीब 02:45 बजे तीनों बाइक से धूमखेड़ा गांव पहुंचे।

यहां मोहन ने बाइक रोक दी और अपनी प्रेमिका मनोज रानी के साथ झगड़ने लगा। यह देख भांजा गुरमीत वहां से खिसक लिया। मोहन ने तमंचा निकालकर प्यार में धोखा देने की बात कहते हुए प्रेमिका के सिर से तमंचा सटाकर गोली चला दी और फिर खुद केे भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे गांव में सनसनी फैल गई। दो राउंड गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने थाना पुलिस को मर्डर की जानकारी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मोहन के बायें हाथ के पास पड़ा 315 बोर का अवैध तमंचा व दो खाली कारतूस बरामद किए और दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया।

प्रेमी-प्रेमिका की मौत की घटना के बाद सितारगंज सीओ प्रताप सिंह पांगती भी थाने पहुंच गए और भांजे गुरमीत व मोहन के पिता मलकीत को थाने बुलाकर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीओ पांगती ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गुरमीत दीपावली त्योहार के समय अपने मामा मोहन की प्रेमिका को भगा ले गया था। दिल्ली में कुछ समय रहने के बाद नासिक महाराष्ट्र चला गया। जहां करीब चार महीने तक उसने जिंदल ग्रुप की एक कंपनी में काम किया। परिजनों को पता लगने के बाद चार दिन पहले परिजन गुरमीत और मोहन की प्रेमिका को नासिक से लेकर यहां आए थे।

प्रेमिका के मायके वालों ने उससे नाता तोड़ लिया था। जिसके बाद वह गुरमीत के साथ सलमता गांव में रह रही थी। आज दोनों पूर्व प्रेमी मोहन के साथ ध्यानपुर गांव जा रहे थे और रास्ते में वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें