फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रामलीला मैदान में वाहन खड़ा करने पर देना होगा पार्किंग शुल्क

Wed, 16 Apr 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। सितारगंज के रामलीला मैदान में वाहन खड़ा करने पर अब पार्किंग शुल्क अदा करना होगा। यह राशि रामलीला कमेटी वसूलेगी। पार्किंग समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रखा गया है। इसके बाबत रामलीला कमेटी की ओर से बाजार में मुनादी भी कराई गयी है।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि कमेटी की आय बढ़ाने, वाहनों की सुरक्षा के लिए पार्किंग शुल्क लेने का निर्णय लिया गया है।
ट्रक से 150 रुपये, ट्रैक्टर-ट्राली से 100 रुपये, कार से 50 रुपये व बाइक के लिए 20 रुपये पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। 12 घंटे से अधिक समय तक वाहन खड़ा करने पर दोबारा शुल्क देना होगा। साथ ही दोबारा पार्किंग में आने पर भी शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें