फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कलक्ट्रेट में बनेगा पार्क, मुख्य द्वार का होगा सौंदर्यीकरण

Tue, 12 Mar 2024 11:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट परिसर के आगे के भाग को ग्रीन पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। सोमवार को डीएम उदयराज सिंह और सीडीओ मनीष कुमार ने पार्क में पौधारोपण कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा कि इन्वेजियर इंडिया प्रालि पंतनगर के सीएसआर मद से कलक्ट्रेट परिसर के फ्रंट साइड (मुख्य द्वार) का सौंदर्यीकरण कर पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। पार्क को चार जोन में विकसित किया जाएगा। पार्क के एक जोन को एवरग्रीन पौधे, दूसरे को औषधीय पौधे, तीसरे और चौथे जोन को विभिन्न प्रकार के सुंदर फूलों से विकसित किया जाएगा। इन्वेलियर इंडिया के हरीश शर्मा ने बताया कि पार्क में फुटपाथ व बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। वहां एडीएम अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट, गौरव पांडेय, डाॅ. अमृता शर्मा, पंकज कुमार शुक्ल, दिनेश कुटोला, हेमंत वर्मा, प्रशांत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें