फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एएनके इंटर कॉलेज के सामने बन रहे पार्क से हादसों का खतरा

Mon, 15 Jun 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। आईटीआई की चहारदीवारी के आगे गूलरभोज-गदरपुर मार्ग से सटाकर लोनिवि की भूमि पर बनाए जा रहे पार्क को लेकर विरोध तेज हो गया है। एएनके इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क हादसों की आशंका जताते हुए निर्माण को तत्काल हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्यालय के उप प्रबंधक विजेंद्र यादव ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि विद्यालय में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्रतिदिन विद्यालय की छुट्टी के समय बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की आवाजाही रहती है। बौर जलाशय को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के बाद क्षेत्र में पर्यटकों के वाहनों का आवागमन भी बढ़ा है। ऐसे में सड़क किनारे लोनिवि की भूमि पर पार्क के लिए बनाई जा रही बाउंड्री वॉल और रेलिंग के कारण मार्ग की चौड़ाई प्रभावित हो रही है। पार्क निर्माण के लिए लोनिवि की अनुमति की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए।
कोट
लोनिवि और आईटीआई की एनओसी लेकर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। गड्ढों को पाटकर सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर का फुटपाथ बनाया जा रहा है। आईटीआई की दीवार तक पिलर लगाकर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत और बुक्सा समाज के आराध्य राजा जगत देव की प्रतिमा लगाकर सौंदर्यीकरण की योजना है। इससे दुर्घटना की संभावना भी कम होगी। - सतीश चुघ, नगर पंचायत अध्यक्ष गूलरभोज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें