काशीपुर चैती मंदिर में मेले का उद्घाटन करते पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा।
- फोटो : अमर उजाला
पूजा-अर्चना के साथ शनिवार को पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने पंडा परिवार के साथ देवी ध्वज फहराकर चैती मेले का शुभारंभ किया।
चैती मैदान स्थित उज्जैनी शक्ति पीठ भगवती बाल सुंदरी के चैती मंदिर की परिक्रमा करने के बाद पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने पंडा परिवार के प्रधान पंडा वंश गोपाल, प्रधान पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा वंदना अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल के साथ देवी ध्वज को फहरा कर मेले का आगाज किया। इसके बाद मेला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, सहायक नगर आयुक्त एलएम मिश्र, सहायक मेला व्यवस्थापक विकास शर्मा, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, सीओ मनोज ठाकुर, आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप ने मंदिर की परिक्रमा की और देवी मठ के दर्शन किए। मेला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मेले के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। यह मेला आदर्श होगा। एसएसपी ने कहा कि मेले में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
प्रधान पंडा वंश गोपाल ने कहा कि केसी सिंह बाबा के पूर्वजों ने उनके पूर्वजों को चैती मंदिर का पुरोहित नियुक्त किया था। बाबा पारिवारिक सदस्य के तौर पर शामिल हुए हैं। उधर, आज से नखाशा मेला भी शुरू हो गया है लेकिन मेले में सिर्फ आसपास के घोड़े ही आ रहे हैं। ध्वजारोहण के मौके पर पंडा परिवार के पंडा मनोज अग्निहोत्री, शिवा अग्निहोत्री, जतिन अग्निहोत्री मौजूद थे। उधर मेला स्थल में दुकानों का निर्माण जारी है।