निजी विद्यालयों की मनमानी के विरोध में अभिभावकों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और मुख्य चौराहे पर विद्यालय प्रबंधन का पुतला फूंका।
विज्ञापन
अभिभावकों ने एनसीआरटी का सेलेबस लागू करने और हर साल ली जाने वाली एडमिशन फीस बंद करने की मांग की। अभिभावकों में इस बात को लेकर भी आक्रोश था कि विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच होने वाली बैठक रद्द कर दी गई।