बौर जलाशय में दूसरे दिन फिर से हुई पैराशूट लैंडिंग के मामले में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन अभी भी अनभिज्ञता जता रहा है। मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद जहां खुफिया विभाग दिन भर मामले की जानकारी जुटाने में जुटा। वहीं देर शाम एसएसपी डा. सदानंद ने बताया कि यह आर्मी का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
गूलरभोज के बौर जलाशय में मंगलवार को हेलीकॉप्टर से सुबह और शाम पैराशूट लैंडिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसकी जानकारी पुलिस और सिंचाई विभाग को भी नहीं थी। वहीं बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर को छापा था। खबर छपने के बाद खुफिया विभाग मामले की जानकारी जुटाने में लगा रहा। बुधवार को सुबह और शाम दोनों समय फिर से पैराशूट लैंडिंग कराई गई। एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि उनको इसकी कोई जानकारी नहीं है। देर शाम एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के हवाले से जानकारी मिली कि प्रशिक्षण की जानकारी तो नहीं है जानकारी कराने पर पता लगा कि हिमाचल के नाहन से पैरा मिलिट्री द्वारा हल्द्वानी आर्मी कैंप से पैराशूट लैंडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सेना द्वारा प्रशिक्षण कराया जाएगा इसकी जानकारी थी। प्रशिक्षण शुरु कर दिया गया है इसकी जानकारी उनको नहीं है।
-बीसी उपाध्याय, ट्रैफिक कंट्रोल महाप्रबंधक, पंतनगर एयरपोर्ट