फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पेपर लीक और भर्ती घोटालों से युवाओं के सपने टूटे

Tue, 14 Jul 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। 17 जुलाई को देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को हाईवे स्थित गेट कॉलेज परिसर में छात्रों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मौजूउद नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए भर्ती घोटाले, पेपर लीक सहित अन्य भ्रष्टाचार ने युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है। उन्होंने 17 जुलाई के देहरादून छात्रों की गूंज कार्यक्रम को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान कर अधिकाधिक संख्या में आने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि पेपर लीक होने से न्याय और रोजगार के लिए छात्र और युवा वर्ग दर दर भटकने को मजबूर है। लाडी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और पेपर लीक के दोषियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, जोरावर सिंह श्रीनाथ विश्वास, पवन शर्मा, नवदीप सिंह कंग हरदेव सिंह हैरी, बाजपुर छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत भट्ट, छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा, फुरकान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें