फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आंखों पर भारी पड़ रहा मोबाइल, बच्चों को लग रहे चश्मे

Tue, 14 Jul 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मोबाइल चलाने की जिद बच्चों की आंखों पर भारी पड़ रही है। इसके कारण छोटे बच्चों की आंखों पर चश्मे चढ़ रहे हैं। निशुल्क जांच शिविर में आयोजित 213 बच्चों में से 68 की आंखों में कमी पाई गई। इनमें अधिकांश बच्चों का समय मोबाइल स्क्रीन को देखते हुए बीतता है।
विज्ञापन

सोमवार को बालिका विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल, जगतपुरा में भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ने नेत्र जांच शिविर लगाया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों की आंखों की जांच की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष दुनेजा ने बताया कि जांच में चयनित बच्चों की क्लीनिक पर दोबारा संपूर्ण जांच की जाएगी। जरूरतमंद बच्चों को विवेकानंद शाखा की ओर से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध करवाए जाएंगे। विशेषज्ञों ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चे मोबाइल और स्क्रीन का इस्तेमाल सीमित समय के लिए ही करें। कार्यक्रम में हरीश ग्रोवर, संजय राधू, संजय खेड़ा, अक्षय माहेश्वरी, अभि अग्रवाल, शीशपाल, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बच्चों को मोबाइल से दूर रखें अभिभावक
बच्चे को मोबाइल की लत लग गई है तो उसके मोबाइल पर रहने वाले समय को धीरे-धीरे कम करें।
बच्चे को दूसरे बच्चों के साथ खेलने के लिए भेंजे।
बच्चे को मोबाइल से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अलर्ट करें।
यदि बच्चा नहीं मान रहा है तो डॉक्टर व मनोचिकित्सक के पास जाकर सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें