फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: कैंसरग्रस्त कुत्तों में अब नहीं होगा दवा का दुष्प्रभाव, विशेष हाइड्रोजेल की नई प्रणाली विकसित

Wed, 12 Feb 2025 12:15 PM IST
हीरा मेहरा सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद

सार

पंत विवि के वैज्ञानिकों ने विशेष हाइड्रोजेल और दवा वितरण की नई प्रणाली विकसित की है। इससे कैंसर रोगी कुत्तों को दी जाने वाली दवाओं का दुष्प्रभाव उनके अन्य अंगों पर नहीं पड़ेगा। इसका पेटेंट भी हासिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Dog
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के वैज्ञानिकों ने विशेष हाइड्रोजेल और दवा वितरण की नई प्रणाली विकसित की है। इससे कैंसर रोगी कुत्तों को दी जाने वाली दवाओं का दुष्प्रभाव उनके अन्य अंगों पर नहीं पड़ेगा। इसका पेटेंट भी हासिल कर लिया गया है। विवि में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के सर्जरी एंड रेडियोलॉजी विभाग में शोधार्थी रहे डॉ. अरुण सैनी ने प्राध्यापक डॉ. एनएस जादौन के मार्गदर्शन में कुत्तों में कैनाइन ट्रांसमिशिबल वेनरल ट्यूमर (सीटीवीटी) के इलाज के लिए दवा वितरण की नई प्रणाली विकसित की है। इसके जरिये सीटीवीटी के इलाज में उपयोग की जाने वाली दवाएं सीधे प्रभावित क्षेत्र में अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं के अनुसार, यह नई प्रणाली ट्यूमर कोशिकाओं तक दवाओं को सही तरीके से पहुंचाने में मदद करेगी। इससे दवाओं की अधिकतम प्रभावशीलता प्राप्त होगी और इलाज का समय भी घटेगा। 

ऐसे विकसित हुई तकनीक
डॉ. अरुण सैनी ने बताया कि कुत्तों में सीटीवीटी का इलाज मुख्यतः शल्य चिकित्सा के माध्यम से ट्यूमर को हटाकर किया जाता है। इसके अलावा कीमोथेरेपी या रेडिएशन उपचार भी संभव है लेकिन कीमोथेरेपी और रेडिएशन के दुष्प्रभाव कुत्ते के अन्य अंगों या शरीर पर देखने को मिलते हैं। उन्होंने शोध में पाया कि विशेष हाइड्रोजेल को पॉलीमर आधारित ड्रग डिलीवरी सिस्टम से कैंसर रोधी दवाओं को डॉ. अरुण सैनी नियंत्रित एवं स्थिर तरीके से कुत्तों के शरीर में पहुंचाकर उनके शरीर में होने वाले दुष्प्रभावों में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने रसायन विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. एमजीएच जैदी के सहयोग से यह विशेष हाइड्रोजेल (विनक्रिस्टीन सल्फेट के स्कैफोल्ड) बनाया और कुत्तों में कैंसर रोधी दवाओं के शरीर पर बिना दुष्प्रभाव के दवा वितरण प्रणाली विकसित करने में शत प्रतिशत सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन


कुत्तों की देखभाल होगी आसान
कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने वैज्ञानिकों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि इसका पेटेंट होने से सीटीवीटी के इलाज में नई उम्मीदें जगीं हैं। इससे कुत्तों में संक्रामक ट्यूमर का इलाज और बेहतर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें