पंतनगर। सेंट पैट्रिक स्कूल मझोला में रविवार को 37वीं मास्टर्स एथलेटिक स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विवि दल के टीम मैनेजर सुरेश कुमार राजपूत की अगुवाई में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में पंतनगर विवि के 13 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें डॉ सोनिका चौहान, सुरेश राजपूत, पंकज सिंह, सुदीश राय, अशोक कुमार, राजेंद्र उरांव, उमेश कुमार, मनोज गुप्ता, रजनीश पांडेय, संतोष सिंह, पूनम त्रिपाठी राकेश यादव व किशोर कुमार शामिल थे। इन खिलाड़ियों ने कुल 23 पदक (16 स्वर्ण, चार रजत व तीन कांस्य) जीतकर विवि का नाम रोशन किया है। टीम की ऐतिहासिक जीत पर कुलपति डॉ. एसके कश्यप, प्रशासनिक अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों व टीम मैनेजर को शुभकामनाएं दी हैं।