फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डा विस्तारीकरण शुरू

Thu, 29 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पंतनगर
विज्ञापन
पंतनगर एयरपोर्ट की क्षमत बढ़ेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंतनगर। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से कुमाऊं को दुनिया से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए केंद्रीय कपड़ा और हथकरघा राज्य मंत्री अजय टम्टा और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने बुधवार को पंतनगर हवाई अड्डे पर विस्तारीकरण का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत के विभिन्न भागों को जोड़ने के प्रयास किए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में नागरिक उड्डयन मंत्रालय कुमाऊं में भी संसाधन बढ़ा रहा है।  
विज्ञापन


कपड़ा राज्य मंत्री टम्टा ने पत्रकारों से कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इसके लिए हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के साथ ही भूमि अधिग्रहण, वन अधिग्रहण, कार्गो, ईंधन भरने की योजना इत्यादि शुरू की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शीघ्र पूरी कर नागरिक उड्डयन मंत्रालय को डीजीसीए की अनुमति लेनी होगी।

उन्होंने बताया कि ‘उड़े देश का हर नागरिक’ योजना के तहत देहरादून-पंतनगर के बीच उड़ान सेवा शीघ्र शुरू की जाएगी। साथ ही पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, देहरादून, पंतनगर के बीच पवनहंस हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली, पंतनगर के बीच सप्ताह में पांच दिन एयर इंडिया सेवा देगा। बताया कि पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए केंद्र सरकार 450 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए भूमि अधिग्रहण, वन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद हवाई अड्डे से कार्गो संचालन, ईंधन भरने की सुविधा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं जबकि पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई अड्डे पर भी ईंधन भरने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार में इसकी लंबाई 450 फीट, चौड़ाई 100 फीट के स्थान पर लंबाई 850 फीट, चौड़ाई 150 फीट की जाएगी।

इसके लिए 570 एकड़ भूमि को अधिग्रहीत किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा बातचीत कर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इस दौरान नैनीताल से लोकसभा सांसद, विमानन प्राधिकरण सलाहकार समिति के सदस्य भगत सिंह कोश्यारी ने ‘नई सरकार, नई आशाएं’ का नारा दिया।

केंद्र सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड का प्रत्येक गांव सड़क, जल संसाधन, वायु सेवा से जुड़े। इसके लिए हवाई अड्डे का विस्तारीकरण कार्य जल्दी पूरा होगा। इससे सिडकुल क्षेत्र के उद्योगों को लाभ मिलेगा, जिससे कुमाऊं की अलग पहचान होगी। विमानन प्राधिकरण पंतनगर के निदेशक एम सुब्रह्मण्यम ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि कौशिक भट्टाचार्य ने धन्यवाद किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, भारतीय विमानन प्राधिकरण की मीनाक्षी दुआ, दयाशंकर, सीएम सुबिया आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें