फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजे गए पंत विवि के शोधार्थी

Wed, 31 Dec 2025 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित 20वां उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन देहरादून में संपन्न हुआ। इसमें सीबीएसएच के शोधार्थियों ने विभिन्न विषयों में चार युवा वैज्ञानिक पुरस्कार हासिल कर विवि का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


गणित, सांख्यिकी एवं कंप्यूटर विज्ञान विषय में दिव्यांशु, केमिकल साइंसेज में आशीष कुमार सागर और स्तुति आर्या, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री एवं माइक्रोबायोलॉजी में दिव्या पंत को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है। विवि के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने शोधार्थियों को भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट शोध करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहां डाॅ. एसबी सिंह, डाॅ. लक्ष्मी तिवारी, डाॅ. विवेकानंद, डाॅ. ओम प्रकाश और डीन डाॅ. आरसी श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें