फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत विवि : मास्टर्स में नेहा और एमसीए में सूरज रहे अव्वल

विज्ञापन
ईशान शंखधर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मार्स्ट्स, पीएचडी और एमसीए के प्रवेश परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। प्रवेश समिति की बैठक में परीक्षा परिणाम घोषित करने की संस्तुति के बाद कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने प्रवेश परीक्षा परिणामों की घोषणा की। परिणामों के अनुसार मास्टर्स में फूड टेक्नोलॉजी की नेहा चौबे ने 600 में से 436 अंक प्राप्त कर टॉप किया। एमसीए में सूरज बोरा ने 317 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

प्रवेश अनुभाग में प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद संयोजक प्रवेश परीक्षा डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि परीक्षा परिणाम के अनुसार मास्टर्स (फूड टेक्नोलॉजी) में पहले स्थान पर छड़ायल सुयाल (हल्द्वानी) की नेहा चौबे रहीं। नोएडा के विनय बलौदी ने 417 अंकों के साथ दूसरे और देहरादून की मनीषा भंडारी 407 अंकों के साथ तीसरे स्थान रहीं।
मास्टर्स (लाइफ साइंस) में दमुआढूंगा (हल्द्वानी) के देवेश कुमार गौतम ने 381 और जबलपुर मध्यप्रदेश की आस्था बलौदी ने 371 अंक प्राप्त किए। इसी तरह एमसीए में हल्द्वानी के सूरज बोरा ने सर्वाधिक 317 अंक हासिल किए। बेड़ीनाग के रोहित कार्की ने 311, काठगोदाम (नैनीताल) के हेम चंद्र सुयाल ने 288 और रामनगर के हर्षित पांडे ने 263 एवं पीलीभीत के ईशान शंखधर ने 257 अंक हासिल किए। पंतनगर और देहरादून केंद्रों पर आयोजित मास्टर्स प्रवेश परीक्षा में 1234 अभ्यर्थी में से 849, एमसीए में 199 में से 111 और पीएचडी के लिए 1106 में से 632 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

मास्टर्स की 257, पीएचडी 164 और एमसीए की 24 सीटों पर हुई प्रवेश परीक्षा
पंतनगर। प्रवेश परीक्षा संयोजक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मास्टर्स के लिए कुल 257 सीटें हैं। इनमें 163 सामान्य, 36 ओबीसी, 48 एससी और 10 एसटी, एमसीए में कुल 24 सीटें, जिनमें आठ सीटें सामान्य, दो ओबीसी, दो एससी और 12 सीटें अन्य प्रदेशों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा पीएचडी के लिए कुल 164 सीटों में से 103 सामान्य वर्ग, 23 ओबीसी, 31 एससी और सात सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। 28 सीटें अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं।

हर्षित पांडे।- फोटो : RUDRAPUR

हेमचंद्र जोशी।- फोटो : RUDRAPUR

रोहित कार्की। (बेडीनाग)- फोटो : RUDRAPUR

सूरज बोरा।- फोटो : RUDRAPUR

आस्था बलौदी।- फोटो : RUDRAPUR

देवेश गौतम।- फोटो : RUDRAPUR

मनीषा भंडारी।- फोटो : RUDRAPUR

विनय बलौदी।- फोटो : RUDRAPUR

नेहा चौबे।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें