फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 400 मीटर रिले रेस में पंत विवि और उत्तराखंड संस्कृति विवि रहे अव्वल

Fri, 27 Feb 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर में निर्णय से मायूस पदक लौटाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित चार-दिवसीय उत्तराखंड अंतर विश्वविद्यालयी खेल महोत्सव विवादों के साथ संपन्न हो गया। इस आयोजन में उत्तराखंड के 10 विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


विवि के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने महोत्सव का समापन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त प्रक्रिया है। यह महोत्सव युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समर्पण और सहयोग की भावना को विकसित करने का प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ है। कुलसचिव डाॅ. दीपा विनय ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता टीमों/खिलाड़ियों का विवरण प्रस्तुत किया। इससे पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं आयोजक सचिव डाॅ. एएस जीना ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान विवि के अधिष्ठाता, निदेशक, प्राध्यापक, खेल अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


उत्तराखंड राज्य बनने के 25 वर्षों में यह पहला मौका था, जब खेल व क्रीड़ा के लिए राज्य के 10 विश्वविद्यालय एकत्र हुए। विवि के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में 722 खिलाडी जिसमें 412 पुरुष एवं 310 महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में एथलेटिक्स, दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
विज्ञापन



फोटो 19-खिलाड़ियों संबोधित करते कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान। आयोजक

-इंसेट

यह टीमें रहीं विजेता

प्रतियोगिताओं के 400 मीटर रिले पुरुष वर्ग में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पहले, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि देहरादून दूसरे और दून विवि देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में उत्तराखंड संस्कृति विवि हरिद्वार पहले, सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा दूसरे और कुमाऊं विवि नैनीताल की टीम तीसरे स्थान पर रही।


-इन्सेट में

चहेती टीम को ट्राॅफी देने का आरोप, खिलाड़ियों ने लौटाए पदक

अंतर विश्वविद्यालयी खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव के समापन समारोह में तब खलल पड़ गया, जब एसएसजे विवि अल्मोड़ा के कोच ने चहेती टीम (श्रीदेव सुमन विवि टिहरी गढ़वाल) को ट्राॅफी देने का आरोप लगा दिया। इससे नाराज सभी खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए पदक भी लौटा़ दिए। कोच लियाकत अली खान का तर्क था कि उनकी टीम ने 110 प्वाइंट के साथ 14 स्वर्ण सहित कुल 27 पदक हासिल किए हैं। जबकि जिस टीम को ट्राॅफी प्रदान की गई, उसने मात्र चार-पांच पदक ही हासिल किए। उनके विरोध पर आयोजक आनन-फानन समापन समारोह निपटाकर निकल गए। हालांकि बाद में स्टेडियम पहुंचे अधिकारी खबर लिखे जाने तक एसएसजे विवि के खिलाड़ियों से वार्ता कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें