फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती के गुरु पंडित रामभरोसे के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
जसपुर, पंडित रामभरोसे का फाईल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शीतल जोशी के पिता कुश्ती के पहलवानों के गुरु पंडित रामभरोसे (92) का लंबी बीमारी के चलते रविवार को निधन हो गया। वह क्षेत्र के कुश्ती पहलवानों को कुश्ती का प्रशिक्षण देते थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के पहलवान सुखबीर सहोता और रवि सिंह ने बताया कि पंडित रामभरोसे पिछले 60 वर्षों से पहलवानों को कुश्ती का प्रशिक्षण दे रहे थे। वह पूर्व में स्वयं भी पहलवान रहे हैं। उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कुश्ती पहलवानों ने कुश्ती में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक संदेश भेजा है।
क्षेत्र के पहलवानों, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि देने वालों में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, दर्जा राज्यमंत्री मुकेश कुमार, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, विधायक आदेश चौहान, डॉ. एमपी सिंह, दयाराम शर्मा, मनोज पाल, बलराम तोमर आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें