एक युवक बेहतर नौकरी के झांसे में आकर एक एजेंट के जरिए दुबई पहुंच गया। वेल्डर के काम के लिए भेजे गए विशाल कोली से फैक्टरी में सफाई का काम कराया जाने लगा और इसके साथ पाकिस्तान के युवकों को रखा गया। इन लोगों के उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
किच्छा के चुटकी देवरिया निवासी एक युवक बेहतर नौकरी के झांसे में आकर एक एजेंट के जरिए दुबई पहुंच गया। वेल्डर के काम के लिए भेजे गए विशाल कोली से फैक्टरी में सफाई का काम कराया जाने लगा और इसके साथ पाकिस्तान के युवकों को रखा गया। इन लोगों के उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस पर युवक की मां ने पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एजेंट को पकड़ा। पुलिस की सख्ती के बाद युवक सकुशल लौट आया है। उसने परिवार के साथ एसएसपी से मिलकर आभार जताया।