फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी बॉयज और काशीपुर की टीमों ने जीते उद्घाटन मैच

विज्ञापन
काशीपुर में नाईट क्रिकेट मैच का उद्घाटन करती दिव्यांग सोनिया सिद्दीकी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। युवाओं को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के लिए ऑल स्टार क्रिकेटर्स के बैनर तले अल्ली खां में नाइट साफ्ट बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच पहाड़ी बॉयज और काशीपुर की टीमों ने जीते।
विज्ञापन

बुधवार रात अल्ली खां के कर्बला मैदान में शुरू हुए टूर्नामेंट का उद्घाटन दिव्यांग युवती सोनिया सिद्दीकी ने किया। इसमें काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी, बाजपुर, स्वार, ठाकुरद्वारा, अफजलगढ़ के अलावा विभिन्न शहरों की 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजक रियाज अख्तर ने बताया कि पहला मैच रामनगर और पहाड़ी बॉयज काशीपुर टीम के बीच हुआ।
रामनगर की टीम ने पहले खेलते हुए 99 रनों का लक्ष्य दिया जिसे पहाड़ी बॉयज की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दूसरे मैच में ठाकुुरद्वारा की टीम ने टॉस जीतकर 10 ओवर में कुल 103 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए काशीपुर की टीम ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। मैच के अंपायर रिजवान व फईम रहे। वहां दीपक बाली, अशरफ सिद्दीकी एड, राम मेहरोत्रा, दिलप्रीत सेठी, डॉ. एमए राहुल, शैलेंद्र मिश्रा, डा. रवि सहोता, आशीष गुप्ता, पवन कपूर, शफीक अंसारी, मुक्ता सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें