बाजपुर में रुद्रपुर हाइवे पर सड़क किनारे पलटी क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। हाईवे पर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे मेें जाकर पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया।
वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर रुद्रपुर हाईवे स्थित गांव बिचपुरी निवासी हरदेव सिंह के फार्म के सामने एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। घटना में कार चालक घायल हो गया।
घायल चालक केलाखेड़ा का निवासी बताया गया है। चालक एक शादी समारोह में लौट रहा था। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।