फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर रोज मंडी में लगेगी धान की बोली

Sat, 17 Oct 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद में किसानों के हो रहे शोषण को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का आमरण अनशन तीसरे दिन शाम को समाप्त हो गया।
विज्ञापन


मंडी समिति में विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा की अध्यक्षता में प्रशासन के साथ राइस मिलर्स, किसान की चार घंटे चली बैठक के बाद तहसीलदार आरसी गौतम ने किसान बलदेव सिंह को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

 बैठक में निर्णय हुआ कि मंडी में सुबह आठ से दस बजे तक मिलर्स बोली लगाकर धान खरीदेंगे। किसानों से अवैध कटौती नहीं की जाएगी।

  शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रखने पर प्रशासन नींद से जागा।

किसानों की मांगों को लेकर मंडी समिति सभागार में विधायक डॉ. राणा की अध्यक्षता में प्रशासन के साथ राइस मिलर्स, किसानों की बैठक हुई।

करीब चार घंटे तक चली बैठक में किसान, मिलर्स अपनी अपनी मांगों पर अड़े रहे। विधायक राणा ने कहा कि वह यह मुद्दा कई बार विधानसभा में उठा चुके हैं कि प्रदेश में भी अनाज की खरीद हरियाणा, पंजाब के पैटर्न पर हो।
विज्ञापन


मिलर्स का कहना है कि सितारगंज जिले की बड़ी मंडी है लेकिन, यह मंडी नेतृत्व विहीन है जिस कारण से किसान और व्यापारी आपस में लड़ते है।

वहीं किसानों का कहना है कि यूपी से जो धान मिलों में जा रहा है, वह सीधे मंडी में आए और मंडी में ही मिलर्स बोली लगाकर धान की खरीद करें, जिससे किसानों को भी लाभ मिल सकें।

अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई व्यापारियों से नही मंडी समिति से है, जो अपना काम सही से नहीं कर रही है।

 मंडी समिति की लापरवाही के कारण धान पांच साल पुराने दामों पर बिक रहा है। तहसीलदार गौतम, विधायक राणा ने आमरण अनशन पर बैठे बलदेव सिंह को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन


वहां कोतवाल चंद्र सिंह बिष्ट, राइस मिलर्स सुरेश सिंघल, सुरेश अग्रवाल, यादराम गुप्ता, कृष्ण कुमार, संजय गोयल, मदन लाल, विनोद कुमार, किसान महासभा के अमरजीत सिंह महार, राजेंद्र सिंह, जगदेव सिंह, लखबीर सिंह वल, जोगेंद्र सिंह बेंस, चरनजीत सिंह मंडी समिति के महेंद्र पाल आर्य, संजय शर्मा, किशोर सिंह देव, ध्यान सिंह जमनवाल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें