फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकमत्ता अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नानकमत्ता सरकारी अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगेगा और जुलाई महीने से अस्पताल के 25 बेडों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकेगी। इसके लिए नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने प्रशासनिक व सिडकुल के अधिकारियों के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया और प्लांट लगाने के लिए सिडकुल की तकनीकी टीम ने गहनता से मुआयना किया।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक डॉ. राणा ने एसडीएम मुक्ता मिश्र व सिडकुल की गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट आरके गुप्ता के साथ नानकमत्ता सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। गुप्ता ने बताया कि सीएसआर मद से करीब 15 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इसके लिए उनकी कंपनी की तकनीकी टीम ने अस्पताल का मुआयना किया। बिजली पर आधारित प्लांट से 25 से 30 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। बताया कि यह प्लांट जून में ही बनकर तैयार हो जाएगा। ऑक्सीजन उत्पादन के लिए मशीनें भी मंगा ली गई हैं। वहां चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें