फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ओवरलोड वाहन कर रहे सिस्टम पर राज, प्रशासन लाचार

विज्ञापन
किच्छा में हाईवे पर दौड़ता ओवरलोड ट्रक साइड से कब गन्ना गिर जाए चालक को भी नहीं पता। संवाद
विज्ञापन
किच्छा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड वाहन बेलगाम दौड़ रहे हैं। प्रशासन और परिवहन विभाग आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से सबक नहीं ले रहा है। लगता है कि इन वाहनों पर सिस्टम का कोई दबाव ही नही है। आलम यह है कि हाईवे पर ये वाहन तेज गति से निकल कर अक्सर दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के आंबेडकर चौक, आदित्य चौक, हल्द्वानी बाईपास चौक के अलावा पुलभट्टा तक का क्षेत्र दुर्घटना संभावित जोन बन गया है। रेत से भरे ओवरलोड डंपर तेज गति में काल बनकर हाईवे पर दौड़ रहे हैं। इन स्थानों पर ओवरलोड डंपर व अन्य वाहनों की गति अधिक होने से अक्सर दुर्घटनाएं घटती हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से आम जनमानस काफी परेशान है।
लोगों का कहना है कि अक्सर बालू या अन्य बारीक सामग्री ले जा रहे डंपर और ट्रक उसे ढककर नहीं चलते जिससे राह चलते लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने इस पर जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


-इंसेट
किच्छा। देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा का कहना है कि ओवरलोड वाहन प्रशासन की नाक के नीचे बेधड़ चल रहे हैं। इन पर कार्रवाई नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। हाईवे पर कई बार इन ओवरलोड वाहनों से साइड लेने में भी डर लगता है। प्रशासन को इन ओवरलोड डंपरों और ट्रकों को काबू करना चाहिए। संवाद
-इंसेट
किच्छा। ग्राम खमरिया निवासी हरविंदर सिंह मोंटी का कहना है कि जब वाहन ओवरलोड होता है तो ब्रेक नही लगती जो दुर्घटना का कारण बनती है। उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर पूरी तरह काबू करने की मांग की है। संवाद
-इंसेट
लोगों की जान बचाने के लिए लगाएं बैरियर : मलिक
किच्छा। नगरपालिका के पूर्व सभासद शकील मलिक का कहना है कि ओवरलोड वाहनों की तेज रफ्तार के चलते जवान, बच्चे और बूढ़े असमय अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रशासन को इन पर नकेल कसनी चाहिए। जब टोल वसूलने के लिये बैरियर लगाए जा सकते हैं तो ओवरलोड वाहनों पर काबू पाने के लिए भी बैरियर लगाए जाएं ताकि लोगों की जान बच सके। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें