फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ओवरलोड डंपर बने मौत की मशीन : यशपाल आर्य

Tue, 10 Feb 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर/बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र में खनन कार्य में तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपर चलती-फिरती मौत हो रही हैं। लगातार हो रही मौतों की सीधी जिम्मेदारी राज्य सरकार, प्रशासन और पुलिस विभाग की है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम शिवनगर जयपाल सिंह और ब्रह्मनगर निवासी अनिल कुमार की डंपर से हुई मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट गया। आक्रोशित ग्रामीण जयपाल सिंह का पोस्टमार्टम कराकर कुंडेश्वरी स्थित ढकिया रोड नूरपुर मोड़ और ब्रह्मनगर के ग्रामीण अनिल का शव लेकर पहुंचे गांव पहुंचे और दोपहर दो बजे से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों स्थानों पर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए कि पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से डंपर सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे हैं और लोगों के घरों को उजाड़ रहे हैं। इस दौरान धरना स्थल पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवदीप कंग और बाजपुर ब्लॉक प्रमुख के पति जोरावर सिंह भुल्लर, काशीपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल मौके पर पहुंच गए और धरना स्थल पर बैठ गए।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेसी नेताओं ने घटना की जानकारी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को दी। सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष शाम लगभग पौने सात बजे हल्द्वानी से सीधे ढकिया रोड नूरपुर मोड़ पर पहुंच गए और धरना पर बैठ गए। यहां पर आर्य ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि सुबह से घटनाक्रम चल रहा है यदि एसपी और तहसीलदार चाहते तो अब तक मामले का निस्तारण हो जाता है। कहा लेकिन आप लोगों ने प्रयास नहीं किया और मेरा इंतजार करते रहे।
उन्होंने कहा मुझे पुलिस-प्रशासन की वजह से जमीन पर बैठे पड़ा हैं। उन्होंने तहसीलदार पंकज चंदोला और एसपी स्वप्न किशोर सिंह को भी अपने पास बुलाकर बैठाया। कहा कि बीते दो-तीन दिनों में ढकिया, कुंडेश्वरी, कुण्डेश्वरा और ब्रह्मनगर क्षेत्रों में खनन वाहनों से पांच निर्दोष नागरिकों की अकाल मृत्यु हो चुकी है। कहा कि यह हादसे नहीं बल्कि सरकार की लापरवाही से जनहत्याएं हो रही हैं। जिले में ओवरलोड डंपर मौत की मशीन बनकर दौड़ रहे हैं।
आर्य ने कहा कि सरकार और प्रशासन सत्ता की कुर्सी पर बैठकर गहरी नींद में सोए हुए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल ओवरलोड डंपरों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाए जाने पर खनन वाहनों पर सख्त निगरानी नहीं हुई। ट्रैफिक नियमों को कड़ाई से लागू नहीं किए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई नहीं की गई, तो वह सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन छेड़ेंगे। कहा वह राजनीति नहीं मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने आए हैं।
वहीं एसपी स्वप्न किशोर व तहसीलदार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काशीपुर के थाना आईटीआई, कुंडा के अलावा जसपुर, बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी और पीएसी को मौके पर बुला लिया।
ग्रामीणों ने रखी तीन मांगें
ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष के सामने तीन मांगें रखी। इसमें गांव की 12 फीट चौड़ी रोड से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित हो, डंपर में लगाने के मामले में किसी पर कार्रवाई नहीं क्योंकि लोग आक्रोशित हो गए थे किसी ने आग लगी दी और दोनों मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। नेता प्रतिपक्ष ने तीन मांग एसपी और तहसीलदार के सामने रखी तो अधिकारी आपस में कानाफूसी करने लगे।
आर्य ने कहा जब तक ठोस जवाब नहीं मिलता वह धरना से नहीं उठेंगे चाहे रात ही क्यों न हो जाए। रात लगभग 10-15 बजे अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जो भी विधिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी। इस आश्वासन पर आक्रोशित लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें