फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर से सुचारू हो सकता है काशीपुर का ओवरब्रिज

विज्ञापन
ओवरविज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। नगर को जाम से मुक्ति दिलाने वाला ओवरब्रिज एक दिसंबर से सुचारु हो सकता है। जल्द ही ब्रिज का ट्रायल किया जाएगा। फिलहाल सिर्फ रामनगर रोड वाला ब्रिज ही सुचारु किया जाएगा। बाजपुर रोड पर ओवरब्रिज सुचारु करने में अभी और समय लगेगा।
विज्ञापन

एमपी चौक पर 17 नवंबर 2017 को आरओबी का निर्माण शुरू हुआ था। नवंबर 2019 तक इसका काम पूरा होना था, लेकिन अभी तक आरओबी का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण के चलते नगर में जाम की स्थिति से लोगों को परेशानी होती है।
निर्माण दायी संस्था दीपक बिल्डर्स ने ओवरब्रिज को सुचारु करने के लिए एक दिसंबर से शुरू करने की बात कही है। हालांकि इससे पहले भी कई बार ठेकेदार तारीख लगा चुका है, लेकिन इस बार उम्मीद है कि ब्रिज सुचारु हो जाएगा क्योंकि ब्रिज लगभग बनकर तैयार है। अब बस ट्रायल किए जाने की देर है और फिनिशिंग का कुछ काम शेष है।
विज्ञापन

- जाम से मिलेगी निजात
ओवरब्रिज बनने से नगरवासियों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा। वर्तमान में हालत यह है कि मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली मोहल्ले की सड़कों पर भी जाम लगने लगा है। ब्रिज का संचालन शुरू होने के बाद कम से कम रामनगर रोड पर जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
--फिलहाल नहीं सुचारू होगा बाजपुर रोड का ब्रिज
फिलहाल बाजपुर रोड पर बन रहा ओवरब्रिज सुचारु नहीं होेगा। इसे सुचारु करने में अभी कई और महीने का समय लगेगा क्योंकि इस रोड पर ब्रिज का काम अभी अंतिम दौर में नहीं पहुंचा है। रेलवे से एनओसी लेने और स्ट्रेचर निर्माण आदि के कारण कुछ दिन तक इस रोड पर काम रुक गया था अब रुका हुआ काम देरी का कारण बन रहा है।
रामनगर रोड पर ओवरब्रिज निर्माण का काम पूरा हो चुका है। एक दिसंबर से हम आवागम सुचारू कर देंगे। बाजपुर रोड पर भी जल्द से जल्द ब्रिज सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। -जेएस मथारू, प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक कंस्ट्रेक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें