फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिडकुल में 25 से अधिक अवैध कब्जे ध्वस्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। सितारगंज के औद्योगिक पार्क में बुधवार को सिडकुल, राजस्व और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त किए। इस दौरान प्रशासन को काफी विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

औद्योगिक पार्क क्षेत्र के मुख्य मार्गों और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में वर्षों से अतिक्रमण कर व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाए जा रहे थे। इससे जहां एक ओर आवागमन बाधित हो रहा था, वहीं आए दिन हादसे हो रहे थे। अवैध धंधे की शिकायतें भी लगातार प्रशासन को मिल रही थीं। उद्यमियों की शिकायत पर डीएम ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
सिडकुल आरएम रवींद्र सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को तीन बार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कहा था लेकिन किसी ने नहीं हटाया। इस पर एसडीएम ने राजस्व, सिडकुल व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

बुधवार को जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण व अतिक्रमण कर बनाए गए प्रतिष्ठानों को हटाया गया। इस दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। पर प्रशासन की सख्ती के चलते उन्हें सामान समेटना पड़ा।
विज्ञापन

सिडकुल अब सौंदर्यीकरण व सड़कों के चौड़ीकरण की कार्रवाई करेगा। ताकि उद्योग प्रभावित नहीं हो। - रवींद्र सिंह, सिडकुल आरएम संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें