फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima News: खेल मंत्री के पति के बयान पर आक्रोश, खटीमा में महिलाओं ने फूंका पुतला

Sat, 03 Jan 2026 04:16 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

खटीमा में खेल मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के कथित विवादित बयान के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखा। शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चकरपुर स्थित लालकोठी में साहू का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन
खटीमा में महिलाओं ने फूंका खेल मंत्री के पति का पुतला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में खेल मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के कथित विवादित बयान से महिलाओं मेें आक्रोश बढ़ गया है। शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चकरपुर स्थित लालकोठी में साहू का पुतला फूंककर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने साहू के विरुद्ध नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री के पति साहू ने महिलाओं के बारे में बेहद अमर्यादित बयान दिया है, जो कि सभ्य समाज के लिए बेहद शर्मनाक है। वहां पर कविता कापड़ी, कावेरी, पुष्पांजलि, हेमा, शांति सामंत, बीना राणा, फूलमती राणा, विद्या आदि थीं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें