फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सर्वाधिक डीजल औसत निकालने के लिए सीनियर फोरमैन को मिला सम्मान

Sat, 03 Jan 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज डिपो काशीपुर के सीनियर फोरमैन को सर्वाधिक डीजल औसत निकालने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सम्मानित किया। डिपो पहुंचने पर केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

काशीपुर रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि प्रदेश में 5.20 की औसत से डीजल खर्च करने का लक्ष्य दिया गया है। काशीपुर डिपो ने इस लक्ष्य के अनुसार 5.32 का औसत दिया है। इस प्रकार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डिपो के सीनियर फोरमैन मो. यामीन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को केंद्र पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा सर्वाधिक डीजल औसत देने में चालक मुकेश कुमार, नवनीत कुमार, राजकुमार को सम्मान मिला है। वहीं अच्छी आय जमा करने पर तीन परिचालक भारत सिंह, अनिल कुमार, भारत सिंह द्वितीय को सम्मान मिला है। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार, केंद्र प्रभारी अनवर कमाल, हफीज अहमद, गंगा प्रसाद, सुनील कुमार, सूरज मेहरा, अशोक कुमार, देशराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें