सुल्तानपुर पट्टी। नगर के एक निजी स्कूल में कलमा पढ़ाए जाने का विश्व हिंदू परिषद गो-रक्षा विभाग के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस ने विरोध किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य से मामले की जानकारी ली।
बृहस्पतिवार को प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य से स्कूल में कलमा पढ़ाने पर विरोध किया। कहा कि बच्चों को किसी भी धर्म विशेष की प्रार्थना या कलमा पढ़ाना पूरी तरह गलत है। स्कूल शिक्षा का स्थान है। हिंदू बच्चों को इस प्रकार की धार्मिक पद्धति में शामिल करना बंद किया जाए। चेतावनी दी कि यदि ऐसा दोबारा हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा।
बता दें कि बीते दिनों स्कूल में बच्चों के कलमा पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद से हिंदू समाज के लोगों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की थी। जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक ने भी स्कूल में जांच पड़ताल की थी। इस मौके पर तेजप्रकाश शर्मा, योगेश चंदा, विवेक, गजेंद्र, बॉबी चंद्रा, प्रकाश सैनी, जीतू तोमर, भूरा, लक्की, मोहित ठाकुर आदि थे।