बाजपुर। पुलिस ने बालश्रम कराने के आरोप में एक प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाजपुर के श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बीते बुधवार को एनजीओ, चाइल्ड लाइन, पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान रामपुर रोड स्थित मारुति रिपेयर सेंटर पर 16 वर्षीय किशोर को कार्य करते पाया था। जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रतिष्ठान संचालक मो. इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच एसआई धीरेंद्र परिहार को सौंपी गई है। संवाद